Wednesday, June 29, 2011

बुकमार्क



तुम तो कह कर चले गए
कथन तुम्हारा रह गया
किताब में भूले हुए
गुलाब की तरह.
अब जितनी बार किताब खोलूँ
खुले एक ही पन्ना
उड़े एक ही ख़ुशबू

1 comment: